Ads Area

Applied Chemistry - Atomic Structure Periodic Table And Chemical Bonding Imp Question

परमाणु संरचना , आवर्त सारणी एवं रसायनिक बन्ध
( Atomic Structure , Periodic Table And Chemical Bonding )

Most Important Questions

Semester Exam Most Imp Question :- 

आज के इस पोस्ट में आपके पॉलिटेक्निक सेमेस्टर एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न बताए गए है जो आपके आने वाले एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है , इस पोस्ट में बताए गए सभी प्रश्नों को आप तैयार कर लीजिए , इसमें आपके Applied Chemistry के पहले चैप्टर परमाणु संरचना , आवर्त सारणी एवं रसायनिक बन्ध के महत्वपूर्ण प्रश्न बताए गए है।


1) परमाणु के विभिन्न ऊर्जा स्तरो में इलेक्ट्रानो की कुल संख्या किस नियम द्वारा निर्धारित होती है ?

Ans:- पाउली अपवर्जन नियम द्वारा ।

2) चुंबकीय क्वांटम संख्या क्या व्यक्त करती है?

Ans:- कक्षक का दिशा विन्यास।

3) सर्वाधिक धन विद्युतीय तत्व कौन सा है?

Ans:- Cs

4) आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व किस प्रकार व्यवस्थित किए गए हैं?

Ans:- परमाणु क्रमांक के बढ़ते हुए क्रम में।

5) s , p , d तथा f उपकोशो में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या कितनी होती है?

Ans:- क्रमशः 2 , 6 , 10 तथा 14

6) कक्षक ( Orbital ) की परिभाषा दीजिए।

Ans:- कक्षक ( Orbital ) :- नाभिक के चारो ओर फैले हुए त्रिविमीय क्षेत्र , जहाँ पर इलेक्ट्रॉन के पाए जाने की संभावना अत्यधिक होती है , कक्षक ( Orbital ) कहलाता है। 

7) क्वांटम संख्याएं क्या है ?

Ans:- क्वांटम संख्याएं ( Quantum Numbers ) :- जिन संख्याओं द्वारा परमाणु में इलेक्ट्रानो की स्थिति तथा ऊर्जा की पूर्ण जानकारी प्राप्त होती है , उन्हे क्वांटम संख्याए कहते है ।

8) समस्थानिक की परिभाषा दीजिए।

Ans:- समस्थानिक ( Isotopes ) : किसी तत्व के वे परमाणु जिनके परमाणु भार भिन्न , किन्तु परमाणु क्रमांक समान होते है , सांस्थानिक कहलाते हैं।

उदाहरण : हाइड्रोजन के तीन सांस्थानिक 1H1 , 1H2 , 1H3 होते है , समस्थानिको की इलेक्ट्रॉन व्यवस्था समान होती है ।

9) समभारिक की परिभाषा दीजिए।

Ans:- समभारिक ( Isobars ) : विभिन्न तत्वो के वे परमाणु जिनके परमाणु भार समान , किन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न होते है , समभारिक ( Isobars ) कहलाते हैं।

उदाहरण : 18Ar40 , 19K40 , 20Ca40 समभारिक होते है , संभारिको में परमाणु क्रमांक भिन्न होने के कारण इलेक्ट्रॉन व्यवस्था भिन्न होती है 

10) संकरण क्या है ?

Ans:- संकरण ( Hybridization ) :- 

जब किसी परमाणु के विभिन्न ऊर्जा वाले कक्षक परस्पर मिलकर किसी अणु में समान ऊर्जा नए कक्षक बनाते है तो इस घटना को संकरण कहते है।

Conclusion :- 

दोस्तो इसमें आपको Applied Chemistry के महत्पूर्ण प्रश्न बताए गए है इसमें आपके समय के साथ और भी प्रश्न जोड़े जाएंगे , इसी लिए आप इस वेबसाइट को समय समय पर विजिट करते रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad