Jeecup Up Polytechnic Entrance Exam All Information In Hindi
अगर आप भी पॉलिटेक्निक करना चाहते हो तो आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसमें हम लोग Up Polytechnic Jeecup Group A के सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाने वाले पॉलिटेक्निक ग्रुप ए Polytechnic Group A के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
What Is Jeecup Group A
अगर आप इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स को करना चाहते हो तो आप ग्रुप ए से डिप्लोमा कर सकते हो ग्रुप A में बहुत सारे ट्रेड / ब्रांच होते हैं जिनसे आप लोग अपने डिप्लोमा कोर्स को कंप्लीट कर सकते हो इस ग्रुप के सभी ट्रेड की जानकारी आपको आगे इसी आर्टिकल में देखने को मिल जाएगी।
Jeecup Group A Education Eligibility Criteria
अगर आप लोग पॉलिटेक्निक कोर्स को ग्रुप ए के माध्यम से करना चाहते हो तो आपका मिनिमम 10 वीं पास होना आवश्यक है अगर आप दसवीं पास है तो आप इस कोर्स को कर सकते हो।
Jeecup Group A Age Criteria
किसी भी कोर्स को करने के लिए उसके एजुकेशन क्वालीफिकेशन की एलिजिबिलिटी के साथ आपको उसके एज क्राइटेरिया को भी पूरा करना होता है तो अगर आपकी उम्र 14 वर्ष या फिर उससे अधिक है तो आप जिकप ग्रुप ए के फॉर्म को फिल कर सकते हैं।
Jeecup Group A Exam Pattern
जैसा की आप को पता है कि अगर आप ग्रुप A से पॉलिटेक्निक करना चाहते हो तो इसके लिए आपको उसके एंट्रेंस एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा तो आगे हम लोग इसके एग्जाम पैटर्न के बारे में जानने वाले हैं।
• पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा ग्रुप A ऑनलाइन माध्यम से कराई जाती है।
• पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा ग्रुप A में सभी प्रश्न बहुविकल्पी होते हैं।
• पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा ग्रुप A में गणित , भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।
• यह एग्जाम दो खंड में बटा होता है पहले खंड में गणित से 50% के प्रश्न पूछे जाते हैं वही दूसरे खंड में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से बचे हुए 50% के प्रश्न पूछे जाते हैं।
• पॉलिटेक्निक ग्रुप ए के एग्जाम में कुल 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न चार नंबर का होता है यानी कि पॉलिटेक्निक ग्रुप ए का एग्जाम टोटल 400 नंबर का होता है।
• इसमें गणित के टोटल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।
• भौतिक विज्ञान से 25 प्रश्न और रसायन विज्ञान से 25 प्रश्न को मिलाकर टोटल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं
• इस एग्जाम में 1/4 (0.25) का नेगेटिव मार्किंग भी होता है यानी कि अगर आप कोई भी प्रश्न गलत करते हो तो आप का एक्स्ट्रा 0.25 नंबर कट हो जाता है।
Jeecup Group A Courses/Branch/Trade List
छात्र ग्रुप ए से जब पॉलिटेक्निक कोर्स को करते हैं तो उनके पास एक सबसे अच्छा बेनिफिट्स यह होता है कि वह किसी भी सेक्टर से अपने डिप्लोमा कोर्स को कर सकते हैं यानी कि ग्रुप ए में बहुत सारे ब्रांच ट्रेड होते हैं ग्रुप के सभी कोर्सेज की लिस्ट की जानकारी आपको नीचे दी गई है।
- सिविल इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग (इनवायरमेंटल एंड पॉल्यूशन कंट्रोल)
- सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल कंट्रोल)
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- रिनूविवल एनर्जी
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ( माडर्न कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज )
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ( माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स )
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ( एडवांस माइक्रोप्रोसेसर एंड इंटरफेस )
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( ऑटोमोबाइल )
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन )
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( मेंटेनेंस )
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग )
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी
- फैशन डिजाइन एंड गारमेंट्स टेक्नोलॉजी
- कॉस्टयूम डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी
- क्राफ्ट टेक्नोलॉजी
- टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी
- टैक्सटाइल इंजीनियरिंग
आप किस ब्रांच से पॉलिटेक्निक कोर्स करना पसंद करते है हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताए।
Jeecup Group A Syllabus
दोस्तों जैसा कि मैंने आप लोगों को ऊपर बताया कि पॉलिटेक्निक ग्रुप ए में गणित , भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और अगर आप लोग इन विषयों के कंपलीट सिलेबस को देखना चाहते हैं तो अब नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट सभी विषयों के कंपलीट सिलेबस को देख सकते हैं।
New Syllabus For Group 'A'
Mathematics ( गणित ) - वर्गमूल एवं घनमूल
- घातांंक करणी
- सरलीकरण
- बहुपद एवं गुणनखंड
- लघुत्तम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक
- बीजगणित सूत्रों पर आधारित प्रश्न
- रैखिक तथा द्विघात समीकरण
- लघुगणक
- संख्या पद्धति
- प्रतिशतता
- लाभ, हानि एवं बट्टा
- साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याज
- बैंंक जमा पूंजी तथा किस्तों में भुगतान
- कराधान
- औसत
- अनुपात, समानुपात एवं मिश्रण
- कार्य तथा समय
- चाल तथा समय
- केंद्रीय प्रवृत्ति की मापेें
- विक्षेपण की मांपे
- समुच्चय सिद्धांत एवं प्रतिचित्रण
- त्रिभुज
- पाइथागोरस प्रमेय के अनुप्रयोग
- समरूप त्रिभुज
- वृत्तीय माप
- त्रिकोणमितीय फलन एवं सर्वसमिकाए
- त्रिकोणमितीय फलनो के मान
- दो कोणों के योग एवं अंतर के त्रिकोणमितीय फलन
- त्रिकोणमितीय फलन एवं सूत्र
- ऊंचाई एवंं दूरी
- वृत्त
- वृत्त की स्पर्श रेखा
- बिंदुपथ
- समतल आकृतियों के क्षेत्रफल तथा परिमाप
- घन, घनाभ तथा बेलन
- प्रिज्म, पिरामिड तथा शंंकु
- गोला
- समकोनीय कार्तीय निर्देशांक
- सरल रेखा
- अभिकलन
|
Physics ( भौतिक विज्ञान ) - मापन
- सदिश एवंं अदिश राशियांं
- गति
- गति के नियम
- बल आघूर्ण
- कार्य सामर्थ्य एवं ऊर्जा
- द्रव स्थैतिकी एंंव आर्कमिडीज का सिद्धांत
- सरल लोलक तरंग गति एवं ध्वनि
- पदार्थ का अनुगति सिद्धांत
- तापमिति एवं उसमें प्रसार
- विशिष्ट ऊष्मा तथा गुप्त ऊष्मा
- ऊष्मा का संचरण
- प्रकाश की प्रकृति तथा परावर्तन
- प्रकाश का गोलीय दर्पण पर परावर्तन
- प्रकाश का अपवर्तन
- पतले लेंस से अपवर्तन
- प्रकाशिक यंत्र
- वैद्युत घटनाओंं का परमाणु मॉडल
- विद्युत धारा, विभव एवं विद्युत सेल
- ओम का नियम, विशिष्ट प्रतिरोध, प्रतिरोधों एवंं सेलो का संयोजन
- विद्युुत धारा के अनुप्रयोग
- धारा का चुंबकीय प्रभाव
- विद्युत चुंबकीय प्रेरण
|
Chemistry ( रसायन विज्ञान ) - विज्ञान एवं रसायन
- द्रव्य
- रासायनिक संयोग के नियम
- परमाणु संरचना
- रेडियोएक्टिव तत्व नाभिकीय ऊर्जा
- संयोजकता एवं रासायनिक एवं
- रसायन की भाषा
- रासायनिक अभिक्रियाएं
- रासायनिक गणनाएं
- गैसीय नियम
- वैधुत रसायन
- अम्ल, क्षारक तथा लवण
- विलियन
- तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण गुण
- धातु, अधातु एवं धातु कर्म
- जल एवं जल की कठोरता
- प्रमुख गैसे
- लवण
- ईंधन
- कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण एवं नामकरण
- कार्बनिक यौगिक
- कार्बनिक यौगिक में तत्वों की पहचान एवं उनका मात्रात्मक आकलन
- औद्योगिक रसायन
- विश्लेषणात्मक रसायन
|
For Full Syllabus Of Group A ~ Click Here
Conclusion :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी , अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आई तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।