Ads Area

Applied Physics 1 Most Important Questions || 1st Semester || Mishra Ji Classes

Applied Physics 1 Most Imp Question For Semester Exam 

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में आपको पॉलिटेक्निक प्रथम सेमेस्टर के अनुप्रयुक्त भौतिकी (Applied Physics) के महत्वपूर्ण प्रश्नों को बताया गया है , जो आपके सेमेस्टर एग्जाम के लिए बहुत ही उपयोगी है ,अगर आप भी अपने एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है तो बताए गए थे प्रश्नों को जरूर तैयार करे।


Applied Physics Unit Wise Most Important Questions PDF 👇

दोस्तो अगर आप यूनिट Wise Most Important Questions के पीडीएफ देखना चाहते है तो आप नीचे दिए गए लिंक से Applied Physics 1 Unit Wise Most Important Questions PDF देख सकते हो ।

Click Here 👉 Unit Wise Questions Pdf


Applied Physics 1 

Q 1 :- पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण का मान 9.8m/s² है , इसे km/hr² में व्यक्त कीजिए। 

Q 2 :- दर्शाइए कि कोणीय संवेग और प्लैंक नियतांक की विमा समान है।

Q 3 :- एक स्टॉपवॉच का अल्पतम माप 0.2 सेकंड है। एक दोलक के 20 दोलनो का समय 20 सेकंड मापा गया है माप में प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए। 

Q 4 :- सरल लोलक के प्रयोग के द्वारा 'g' का मान ज्ञात करने में प्रतिशत त्रुटि का कैसे आंकलन करते हैं।

Q 5 :- एक भौतिक राशि का नाम लिखिए जिसका मात्रक है परंतु विमा नहीं। 

Q 6 :- दो सदिशो के अदिश गुणनफल का एक उदाहरण दीजिए। 

Q 7 :- क्या दो सदिशो का अदिश गुणनफल ऋणात्मक हो सकता है। 

Q 8 :- जब वस्तु ऊर्ध्वाधर तल में घूमती है तो उसकी चाल और अभिकेंद्र बल पर क्या प्रभाव पड़ता है। 

Q 9 :- कोणीय वेग तथा कोणीय त्वरण का क्या अर्थ है। 

Q 10 :- अदीश तथा सदिश राशियों को उदाहरण सहित समझाइए। 

Q 11 :- घर्षण बल , घर्षण गुणांक तथा घर्षण कोण का क्या अर्थ है घर्षण गुणांक  तथा घर्षण कोण में क्या संबंध है। 

Q 12 :- एक दृढ़ पिंड एक अक्ष के परित: घूमते हुए 30 चक्कर प्रति मिनट लगाता है यदि इसकी गतिज ऊर्जा 8 जूल हो तो जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।

Q 13 :- किसी अक्ष के परितः घूमते हुए दृढ़ पिंड पर आरोपित बल आघूर्ण और इसके फलस्वरूप उत्पन्न कोणीय त्वरण में संबंध स्थापित कीजिए।

Q 14 :- एक बेलन का उसके अक्ष के पारित : जड़त्व आधूर्ण के व्यंजक को लिखिए।

Q 15 :- बल आघूर्ण , जड़त्व आघूर्ण एवं कोणीय त्वरण के बीच संबंध को लिखिए। 

Q 16 :- जब आप पृथ्वी तल से नीचे आते हैं तो गुरुत्वीय त्वरण का मान बढ़ता है अथवा घटता है? 

Q 17 :- एक उपग्रह का आवर्तकाल के लिए व्यंजक का निगमन कीजिए ध्रुवीय उपग्रह क्या होता है।

Q 18 :- ग्रहों के गति के कैपलर नियम को लिखिए, गुरुत्वाकर्षण नियतांक का विमीय सूत्र लिखिए। 

Q 19 :- एक केशनली में पानी 5 सेंटीमीटर ऊंचाई तक चढ़ता है यदि पानी का पृष्ठ तनाव से 7.0 / 10 ² न्यूटन/मीटर है तो केशनली की त्रिज्या ज्ञात करो। ।

Q 20 :- धारारेखी प्रवाह से आप क्या समझते हैं धारा रेखीय और विक्षुब्ध प्रवाह में क्या अंतर है। 

Q 21 :- ताप युग्म तापमापी का सिद्धांत समझाइए इसके गुणों का उल्लेख कीजिए, किस ताप परास में इस तापमापी का उपयोग होता है। 

Q 22 :- प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी के सिद्धांत एवं कार्य विधि का वर्णन कीजिए प्रतिरोध तापमापी में प्लैटिनम का तार क्यों प्रयुक्त किया जाता है । 

Q 23 :- ऊष्मा गतिकी से क्या तात्पर्य है उष्मा गतिक के निकाय से आप क्या समझते हैं। 

Q 24 :- प्रतिरोध तापमापी का सिद्धांत लिखिए।

Q 25 :- चित्र द्वारा ताप युग्म के उदासीन ताप को स्पष्ठ कीजिए।

ये सभी प्रश्न आपके आने वाले सेमेस्टर एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आप इन प्रश्नों को जरूर तैयार करे।

साथ ही इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad