Ads Area

Diploma In Pharmacy , Polytechnic Group E All Information

 Diploma In Pharmacy|| Polytechnic Group E 

नमस्कार दोस्तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा , अगर आप भी पॉलिटेक्निक के ग्रुप E के बारे में जानना चाहते है तो , इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Diploma In Pharmacy के बारे में सभी जानकारी दी जायेगी। 

Group E All Information
Polytechnic Group E Syllabus 


Polytechnic Group E क्या है ?

दोस्तो अगर आप भी अपने करियर को मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते है और मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते है तो आप पॉलिटेक्निक के माध्यम से अपने पढ़ाई की शुरुआत कर सकते है , पॉलिटेक्निक में कई ग्रुप होते है , आप उनमें से Group E से अपने फॉर्म को भर सकते है।

Education Qualification Required For Group E 

 अगर आप पॉलिटेक्निक के ग्रुप E से अपने फॉर्म को भरना चाहते है तो आपका 12th पास होना चाहिए , 12th में आपके भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान के साथ साथ गणित या जीव विज्ञान आपका विषय होना चाहिए , अगर आप विषय के इस सीमा को पार करते है तो आप डिप्लोमा इन फार्मेसी के फॉर्म को भर सकते है।

Age Limit For Group E 

 दोस्तो अगर आपकी उम्र 14 वर्ष या इससे अधिक है तो आप इस फॉर्म को भर सकते है।

Application Imp Information:- दोस्तो फॉर्म भरना शुरू हो गया है और आप इस फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट से भर सकते है , इस फॉर्म को भरने में लगने वाला शुल्क 300 रुपए/ ग्रुप है , फॉर्म से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Imp Dates For Jeecup 2023 Click Here 


Exam Pattern For Group E 

बाकी ग्रुप को तरह ही इसका भी एग्जाम पैटर्न होने वाला है , आपका एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा , आपके प्रश्न कंप्यूटर के माध्यम से पूछे जायेंगे और आप उनके उत्तर उसी कंप्यूटर के माध्यम से दे पाएंगे।

Subject In Group E Entrance Exam 

आपके फॉर्म भरने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा की कौन कौन से विषय के प्रश्न प्रवेश परीक्षा में पूछा जायेगा।

तो आपके परीक्षा में प्रश्न 2 पार्ट में पूछा जायेगा , जो निम्न लिखित होगा।

Part 1 :- Physics + Chemistry ( 50% Questions )

Part 2 :- Biology Or Mathematics ( 50 % Q. )


Part 2 में से आप गणित या जीव विज्ञान में से किसी एक विषय के प्रश्न को कर सकते हो ।


Polytechnic Group E Syllabus Subject Wise 

खंड 1:- इसमें आपके भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न आते है , दोनो विषय मिला कर आपके 50% प्रश्न पूछे जाते है । , प्रश्नों को संख्या भी 50 होती है , 25 प्रश्न भौतिक विज्ञान। और 25 प्रश्न रसायन विज्ञान से , दोनो विषय के नए सिलेबस की जानकारी आगे बताई गई है।

भौतिक विज्ञान ( Physics) 

1) मापन

2) सदिश एवंं अदिश राशियांं 

3) गति

4) गति के नियम

5) बल आघूर्ण

6) कार्य सामर्थ्य एवं ऊर्जा

7) द्रव स्थैतिकी एंंव आर्कमिडीज का सिद्धांत

8) सरल लोलक तरंग गति एवं ध्वनि 

9) पदार्थ का अनुगति सिद्धांत

10) तापमिति एवं उसमें प्रसार

11) विशिष्ट ऊष्मा तथा गुप्त ऊष्मा 

12) ऊष्मा का संचरण

13) प्रकाश की प्रकृति तथा परावर्तन

14) प्रकाश का गोलीय दर्पण पर परावर्तन 

15) प्रकाश का अपवर्तन

16) पतले लेंस से अपवर्तन

17) प्रकाशिक यंत्र

18) वैद्युत घटनाओंं का परमाणु मॉडल

19) विद्युत धारा, विभव एवं विद्युत सेल

20) ओम का नियम, विशिष्ट प्रतिरोध, प्रतिरोधों एवंं सेलो का 21) संयोजन  

22) विद्युुत धारा के अनुप्रयोग

23) धारा का चुंबकीय प्रभाव

24) विद्युत चुंबकीय


रसायन विज्ञान ( Chemistry) 

1) विज्ञान एवं रसायन

2) द्रव्य

3) रासायनिक संयोग के नियम

4) परमाणु संरचना

5) रेडियोएक्टिव तत्व नाभिकीय ऊर्जा

6) संयोजकता एवं रासायनिक एवं

7) रसायन की भाषा

8) रासायनिक अभिक्रियाएं

9) रासायनिक गणनाएं

10) गैसीय नियम

11) वैधुत रसायन

12) अम्ल, क्षारक तथा लवण

13) विलियन

14) तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण गुण 

15) धातु, अधातु एवं धातु कर्म

16) जल एवं जल की कठोरता

17) प्रमुख गैसे

18) लवण

19) ईंधन

20) कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण एवं नामकरण

21) कार्बनिक यौगिक

22) कार्बनिक यौगिक में तत्वों की पहचान एवं उनका मात्रात्मक 23) आकलन

24) औद्योगिक रसायन

25) विश्लेषणात्मक रसायन

खंड 2 :- खंड 2 आपके दो विषय होते है जीव विज्ञान और गणित। आप एग्जाम के समय इनमे से किसी एक विषय के प्रश्न को हल कर सकते है , यानी की दोनो विषय में से एक विषय अनिवार्य है , आपके इसे 50% प्रश्न पूछे जाते है और आपके प्रश्नों की संख्या भी 50 होती है। दोनो विषय के सिलेबस की जानकारी आपको नीचे दी गई है आप जिस भी विषय के प्रश्न परीक्षा में हाल करने वाले है उसकी तैयारी कर सकते है।

Biology Syllabus For Group E1 & E2 

दोस्तो ग्रुप E के सिलेबस को दो भागों में बाटा गया है , पहला पार्ट जंतु विज्ञान और दूसरा कोशिका विज्ञान है। आपको दोनो भागों के नए सिलेबस की जानकारी दी गई है।

Part 1 ( जंतु विज्ञान ) 

1) जंतु जगत का वर्गीकरण 

2) पोषण

3) पाचन तंत्र 

4) स्वशन तंत्र 

5) रक्त एवम् रक्त परिसंचरण तंत्र 

6) गति तथा प्रचलन 

7) उत्सर्जन तंत्र 

8) तंत्रिका तंत्र 

9) अंतः स्रावी तंत्र 

10) संवेदी अंग 

11) मानव जनन अंग 

12) स्वास्थ

13) जीवन की उत्पति एवम् विकास 

14) आर्थिक जंतु विज्ञान 

Part 2 :- कोशिका विज्ञान 

1) अनुवांशिकता 

2) वनस्पति जगत एवम् वर्गीकरण 

3) विषाणु

4) जीवाणु 

5) माइक्रो प्लाज्मा 

6) कवक

7) शैवाल 

8) ब्रायोफाइटा

9) टेरीडोफाइटा

10) अंवरितजीव का वर्गीकरण 

11) अनावृतिजीविय का आकारिक एवम् जीवन चक्र 

12) पादप

13) आर्थिक वनस्पति 

14) कृषि विधि एवम् अपकरण

15) पारिस्थितिकी 


Mathemetics New Syllabus For Group E

1) वर्गमूल एवं घनमूल 

2) घातांंक करणी

3) सरलीकरण

4) बहुपद एवं गुणनखंड

5) लघुत्तम समापवर्त्य तथा महत्तम समापवर्तक

6) बीजगणित सूत्रों पर आधारित प्रश्न 

7) रैखिक तथा द्विघात समीकरण

8) लघुगणक

9) संख्या पद्धति

10) प्रतिशतता

11) लाभ, हानि एवं बट्टा

12) साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याज

13) बैंंक जमा पूंजी तथा किस्तों में भुगतान

14) कराधान

15) औसत

16) अनुपात, समानुपात एवं मिश्रण

17) कार्य तथा समय 

18) चाल तथा समय

19) केंद्रीय प्रवृत्ति की मापेें

20) विक्षेपण की मांपे

21) समुच्चय सिद्धांत एवं प्रतिचित्रण

22) त्रिभुज

23) पाइथागोरस प्रमेय के अनुप्रयोग

24) समरूप त्रिभुज

25) वृत्तीय माप

26) त्रिकोणमितीय फलन एवं सर्वसमिकाए 

27) त्रिकोणमितीय फलनो के मान 

28) दो कोणों के योग एवं अंतर के त्रिकोणमितीय फलन 

29) त्रिकोणमितीय फलन एवं सूत्र

30) ऊंचाई एवंं दूरी

31) वृत्त

32) वृत्त की स्पर्श रेखा

33) बिंदुपथ

34) समतल आकृतियों के क्षेत्रफल तथा परिमाप

35) घन, घनाभ तथा बेलन

36) प्रिज्म, पिरामिड तथा शंंकु 

37) गोला

38) समकोनीय कार्तीय निर्देशांक

39) सरल रेखा 

40) अभिकलन


Conclusion:- उम्मीद है आपको Group E से संबंधित ये जानकारी अच्छी लगी होगी , अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे , पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।



Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad