Diploma In Information Technology (IT Course) Full Details in Hindi
दोस्तों क्या आप भी 10वीं या 12वीं के बाद सीधे टेक इंडस्ट्री में एंट्री करना चाहते हैं एक ऐसा करियर जिसमें लाखों का पैकेज हो लेकिन आपको 4 साल की लंबी इंजीनियरिंग डिग्री ना करनी पड़े आज हम बात करने वाले हैं Diploma In Information Technology यानी आईटी के बारे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह कोर्स क्या है इसमें क्या पढ़ाया जाता है कितनी फीस लगती है और सबसे जरूरी बात इसके बाद आपको कितने की जॉब मिल सकती है आर्टिकल को एंड तक जरूर पड़े क्योंकि आखिर में मैं एक बहुत ही काम की बोनस टिप्स देने वाला हूं।
Detail of Information Technology - कोर्स की जानकारी :
सबसे पहले समझते हैं कि यह कोर्स क्या है Diploma in IT एक प्रैक्टिकल और स्किल्ड बेस कोर्स है या दो तरह का होता है पहला जो आप 10th के बाद करते हैं यह 3 साल का होता है, दूसरा जो आप 12th के बाद करते हैं यह 2 साल का सर्टिफाइड या एडवांस डिप्लोमा होता है, अगर आपका इंटरेस्ट कंप्यूटर , एप्स और कोडिंग में तो यह कोर्स आपके लिए बेस्ट है।
Admission Process For Diploma In Information Technology (IT)
अब बात करते हैं कि एडमिशन कैसे मिलेगा 3 साल वाले डिप्लोमा के लिए आपको कम से कम 10th पास होना जरूरी है कुछ राज्यों में इसके लिए Jeecup ,POLYCET जैसे एंट्रेंस एग्जाम कराए जाते हैं तो कहीं-कहीं डायरेक्ट 10th की मेरिट के आधार पर एडमिशन मिल जाता है,
Fees Structure :-
अगर फीस की बात करें तो सरकारी कॉलेज में 10000 से 20000 सालाना हो सकती है वहीं प्राइवेट कॉलेज में है 50000 से लेकर 2 लाख तक जा सकती है।
Syllabus Information - क्या पढ़ते और सीखते है ?
कॉलेज में आपको थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल सिखाया जाता है आप सीखेंगे ,
Programming Language (प्रोग्रामिंग लैंग्वेज) :- जैसे पाइथन Python , Java जावा और सी प्लस प्लस C++
Web Development (वेब डेवलपमेंट) :- जैसे वेबसाइट और मोबाइल ऐप बनाना
Database & Networking (डाटाबेस एंड नेटवर्किंग) :- डाटा को सुरक्षित रखना और कंप्यूटर नेटवर्क सेट करना यानी जो कंपनियां असलियत में काम करती हैं आपको वही सिखाया जाता है.
Jobs & Salary After Diploma In Information Technology
अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर पैसा कितना मिलेगा डिप्लोमा पूरा करने के बाद आप वेब डेवलपर Web Developer, सॉफ्टवेयर डेवलपर Software Devloper या आईटी सपोर्ट इंजीनियर IT Support Engineer बन सकते हैं , टीसीएस TCS , विप्रो Wipro , टेक महिंद्रा Tech Mahindra , जैसी बड़ी कंपनियां डिप्लोमा होल्डर्स को हायर करती है,
शुरुआती सैलरी 2 लाख से 5 लाख सालाना हो सकती है और जैसे-जैसे आपका एक्सपीरियंस बड़ेगा आपकी सैलरी भी आसमान जाएगी।
Extra Bonus Tips
अब आज की बोनस टिप्स , अगर डिप्लोमा के बाद आप आगे पढ़ना चाहते हैं तो आपको लैटरल एंट्री के जरिए सीधे बीटेक के सेकंड ईयर में एडमिशन मिल सकता है यानी बिना समय बर्बाद किया आप सीधे डिग्री भी ले सकते हैं दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा साथ इस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलिएगा और ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए वेबसाइट मिश्रा जी क्लासेस Mishra Ji Classes को फॉलो जरूर करें

