Vector & Scalar Quantities (सदिश एवम् आदिश राशी )
आगे दिए गए आर्टिकल में आपको पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए भौतिक विज्ञान के दूसरे चैप्टर अधिनियम सदिश राशि के महत्वपूर्ण परिभाषाएं और उनसे संबंधित जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही आप लोगों को यहां पर बहुविकल्पी प्रश्न भी देखने को मिलेंगे जिनसे आप लोग इस चैप्टर की तैयारी कर सकते हो यह आर्टिकल आपके एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है इसे आप लोग अंत तक जरूर पढ़ें।
![]() |
Scalar & Vector Quantities MCQ Question Answer |
भौतिक राशियां ( Physical Quantities)
भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं।
1) आदिश राशियां ( Scalar Quantities )
जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है दिशा की नहीं अर्थात यह राशियां दिशा परिवर्तन के कारण परिवर्तित नहीं होती हैं इन्हें अदिश राशियां कहते हैं जैसे - लंबाई, द्रव्यमान , दूरी , क्षेत्रफल , समय , चाल , कार्य , ऊर्जा , दाब , ताप , घनत्व , आयतन , विद्युत धारा आदि।
2) सदीश राशियां ( Vector Quantities)
जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए परिमाण एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है अर्थात यह राशियां दिशा परिवर्तन के कारण परिवर्तित हो जाती हैं इन्हें सदिश राशियां कहते हैं जैसे - विस्थापन , वेग , त्वरण , बल , संवेग , आवेश , भार , विद्युत क्षेत्र आदि।
सदिश राशियों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु ( Important Points Regarding Vectors Quantities)
शून्य सदिश ( Zero or Null Vector )
ऐसा सदिश जिसका परिमाण 0 हो , शून्य सदिश कहलाता है , इसकी दिशा अनिश्चित होती है।
A=B
A-B= 0
एकांक सदिश (Unit Vector)
वह सदिश जिसका परिमाण एक (1) होता है एकांक सदिश कहलाता है यदि A एक सदिश है जिसकी दिशा A की दिशा में है तब A की दिशा में एकांक वेक्टर को A से लिखा जाता है इस प्रकार
A=A/A
Important Point ( इन्हे जरूर याद रखे 👇 )
• भौतिक राशियों को दो भागों में विभक्त किया जाता है सदिश एवं अदिश।• सदिश होने के लिए आवश्यक है कि इसमें दिशा परिणाम के साथ साथ भौतिक राशियां सदिश के योग का त्रिभुज या समांतर चतुर्भुज नियम का भी पालन करें।• दो सदीशो जिनके बीच का कोण ठीठा है के परिणामी का मापांक उनके बीच के कोण पर निर्भर करता है जहां परिणामी का मापांकR=√A²+B²+2ABcos ठिठा• अदिशो का जोड़ या घटाव - बीजगणितीय नियमों से किए जाते हैं लेकिन सदिशो के नहीं।• विद्युत धारा में दिशा और परिणाम दोनों होते हैं किंतु यह सदिश नहीं है।
Most Important MCQ Question & Answer
1) दो बलों P तथा Q के परिणामी का परिमाण P है , यदि P को दो गुना कर दिया जाए तो परिणामी, के साथ कितने डिग्री का कोण बनाएगा ।
(a) 90°
(b) 60°
(c) 45°
(d) 0°
Answer :- (a) 90°
2) 12 न्यूटन तथा 5 न्यूटन के दो बल a कोण बनाते हुए कार्यरत है , और उनका परिणामी 13 न्यूटन है , a का मान होगा ?
(a) π
(b) π/3
(c) π/4
(d) π/2
Answer :- (d) π/2
3) निम्न राशियो में से कौन सी सदिश नहीं है?
(a) गतिज ऊर्जा
(b) त्वरन
(c) रेखीय संवेग
(d) विस्थापन
Answer :- (a) गतिज ऊर्जा
4) 300 न्यूटन बल के दो समान विघटित बल जोकि परस्पर 60° पर है , का मान होगा ?
(a) 155.5 N
(b) 173.2 N
(c) 162.4 N
(d) उपरोक्त में से कोई नही।
Answer :- (b) 173.2 N
5) सदिश राशि है ?
(a) दूरी
(b) चाल
(c) वेग
(d) इनमे से कोई नहीं।
Answer :- (c) वेग
6) एक वृताकार मार्ग पर एकसमान चाल से चलती हुई वस्तु का , एक चक्कर लगाने के पश्चात औसत वेग हैं ?
(a) चाल के बराबर
(b) चाल का आधा
(c) चाल का दुगुना
(d) शून्य
Answer:- (d) शून्य
यहां पर और भी प्रश्न जोड़े जाएंगे , वेबसाइट पर विजिट करते रहे।