CNC Machine and Automation Imp Question & Answer Series
Part 1
प्रश्न 1 : संख्यात्मक नियंत्रण से आप क्या समझते हैं ? (What Is Numerical Control NC)
उत्तर 1 : संख्यात्मक नियंत्रण , योजना योग्य स्वचालन (Programmable Automation) का ही रूप है इसमें मशीन का नियंत्रण , नंबर या अन्य चिन्ह द्वारा किया जाता है जो टेप पर कोडित होते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (Electronic Industrial Association , EIA) ने संख्यात्मक नियंत्रण को निम्न प्रकार से परिभाषित किया है - " निकाय में सभी क्रियाविधि का क्रियान्वयन एवं उसका नियंत्रण संख्याओं को सीधे प्रयोग द्वारा करने की प्रक्रिया को संख्यात्मक नियंत्रण कहते हैं। "
संख्यात्मक नियंत्रण की सबसे सरल परिभाषा -
संख्याओं द्वारा नियंत्रण संख्यात्मक नियंत्रण कहलाता है। उत्पादन प्रक्रम एवं मशीन टूल को नियंत्रित करने की प्रक्रिया है जिसमें नियंत्रण टेप कमांड , विद्युत इंपल्स कमांड या कंप्यूटर के द्वारा दिए गए कमांड की सहायता से किया जाता है।
प्रश्न 2 : संख्यात्मक नियंत्रण इकाई के प्रमुख अवयवों को लिखिए।
उत्तर 2 : संख्यात्मक नियंत्रण मशीन के मुख्य अवयव निम्नलिखित है -
a) मशीन कंट्रोल यूनिट (Machine Control Unit)
b) पार्ट प्रोग्राम (Part Program)
c) मशीन टूल (Machine Tool)
प्रश्न 3 : संख्यात्मक नियंत्रण के लाभ एवं हानियों को लिखिए।
उत्तर 3 : संख्यात्मक नियंत्रण के लाभ एवं हानियां निम्नलिखित है -
लाभ -
* कटाई टोल पर नियंत्रण संभव होता है।
* उत्पादन लीड समय कम होता है।
* मानवीय त्रुटियों में कमी आती है।
* अधिकतम यथार्था एवं उत्पादन नम्यता प्राप्त होती है।
* स्क्रैप में कमी आती है।
* उत्पादकता में बढ़ोतरी होती है।
* निम्न टूल लागत कम होती है।
* निरीक्षण समय में कमी आती है।
* इन्वेंटरी में कमी आती है।
* उच्च ऑपरेटर दक्षता प्राप्त होती है।
* मशीन टूल एवं ऑपरेटर सुरक्षा में वृद्धि होती है।
* उच्च मशीनन उपयोगिता।
सीमाएं -
* उच्च प्रारंभिक लागत।
* कुशल कारीगरों पर उच्च लागत।
* विशेष ट्रेनिंग पर उच्च लागत।
* अनुरक्षण पर उच्च लागत।
* उच्च प्रचालन लागत।
प्रश्न 4 : खुला लूप संख्यात्मक नियंत्रण निकाय को समझाइए।
उत्तर 4 : खुला लूप संख्यात्मक नियंत्रण निकाय (Open Loop Numerical Control System) - इस नियंत्रण निकाय में इनपुट एवं आउटपुट एक दूसरे से जुड़े नहीं होते हैं तथा साथ ही कोई फीडबैक उपकरण नहीं लगे होते हैं इसमें एक दिशा में संप्रेषण होता है।
इस निकाय में कंट्रोलर के इनपुट से निर्देशों का सेट निकाय में आता है तथा वास्तविक डाटा से बिना मिलान किए आउटपुट में परिवर्तित कर देता है फीडबैक उपकरण की अनुपस्थिति में यह त्रुटियों में त्वरित परिवर्तन नहीं कर पाता है इसका मुख्य दुष्परिणाम यह है कि आउटपुट निष्पादन पर इनपुट का कोई नियंत्रण नहीं होता है यह बिंदु से बिंदु निकाय के लिए उपयुक्त होता है।
प्रश्न 5 : बंद लूप संख्यात्मक नियंत्रण निकाय को समझाइए।
उत्तर 5 : बंद लूप संख्यात्मक नियंत्रण निकाय (Closed Loop Numerical Control System) - इसे फीडबैक नियंत्रण निकाय भी कहते हैं इसमें इनपुट के परिचालक आंकड़ों को फीडबैक उपकरण की सहायता से संदर्भ मान से तुलना कर आउटपुट में परिवर्तित करते हैं इस निकाय में त्रुटियों भी कम होती है तथा निष्पादन उच्च होता है इसमें दो दिशाओं में संप्रेषण होता है।
• दोस्तों आपके सेमेस्टर एग्जाम के लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है आप इनको जरूर तैयार करें साथी आप इस वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहें क्योंकि आप के सभी समेस्टर विषयों के इंपोर्टेंट क्वेश्चन आंसर आप लोगों को इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे धन्यवाद।