Ads Area

Best Polytechnic Course After Class 10th

Polytechnic Course After Class 10th | Polytechnic  Best Branch | Polytechnic Branch Details | All Information About Polytechnic Branch |




🔴 Introduction ( परिचय ) 


   दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप सभी लोगों को दसवीं के बाद आप लोग जितने भी डिप्लोमा के कोर्स कर सकते हैं उनके बारे में आप लोगों को स्टेप बाय स्टेप बताया जाएगा। हर ब्रांच के बारे में आप लोगों को बताया जाएगा, कि उसमें आप लोगों को किस तरीके की एजुकेशन मिलेगी।


     दोस्तों इस पोस्ट में आप सभी लोगों को जितने भी ब्रांच के नाम बताए जाएंगे आप लोग अपने इंटरेस्ट के अनुसार उस ब्रांच में एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।


Top polytechnic branch | Best diploma branch
Best Polytechnic/Diploma Branch Name.


 🔴 Diploma Kya Hota Hai { डिप्लोमा ( पॉलिटेक्निक ) क्या होता है }


  जब कोई स्टूडेंट किसी चीज में डिप्लोमा डिग्री लेना चाहता है तो वह पॉलिटेक्निक ( डिप्लोमा ) करता है,  डिप्लोमा डिग्री हर एक सेक्टर में दी जाती है आप जिस भी सेक्टर में आगे की पढ़ाई करना चाहते हो उस सेक्टर से डिप्लोमा की डिग्री ले सकते हो। आप इस कोर्स को दसवीं के बाद कर सकते हो अधिक जानकारी के लिए पॉलिटेक्निक कोर्स क्या है पर क्लिक करके आप लोग इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते है।


 🔴 Diploma Degree After 10th ( दसवीं के बाद कौन कौन से ब्रांच से डिप्लोमा डिग्री ले सकते हैं )


   दोस्तों पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा आप लोग किसी भी ब्रांच से कर सकते हैं दसवीं के बाद आप जिन भी ब्रांच से पॉलिटेक्निक कर सकते हैं उन सभी के बारे में डिटेल में मैंने आप लोगों को नीचे बताया है।


 ⏩ Civil Engineering ( सिविल इजिनियरिंग )


  सिविल इंजीनियर इसमें आप लोगों को कंस्ट्रक्शन से रिलेटेड चीजें पढ़ने को मिलती है, जैसे :- रोड कंस्ट्रक्शन, हाईवे कंस्ट्रक्शन, बिल्डिंग मैनेजमेंट इन सब चीजों के बारे में आप लोग सिविल इंजिनियरिंग में पढ़ेंगे।



Mechanical Engineering ( मैकेनिकल इंजीनियरिंग )


 दोस्तों मैकेनिकल इंजीनियर में भी बहुत सारे सब ब्रांच ( Sub Branch ) होते हैं जिनके बारे में आप लोगों को नीचे डिटेल में बताई गई है।


1) Computer Aided Design ( CAD) Mechanical Engineering

2) Mechanical Productions Engineering

3) Mechanical Automobile Engineering

4)  Refrigeration And Air Conditioning 

5 ) Maintenance Engineering

   दोस्तों मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इन सब के अलग-अलग काम होते हैं, जैसे:-

 1) Computer Aided Design :-


 जो स्टूडेंट इस ब्रांच से मैकेनिकल का डिप्लोमा करते हैं, उनको यह सिखाया जाता है, कि किस तरीके से किसी भी पार्ट का डिजाइन बनाया जाता है और इन इंजीनियर का काम यही होता है कि किसी भी चीज को कंप्यूटर पर उनके डिजाइन को बनाना और उसे आगे प्रोसेस के लिए भेजना।



 2) Mechanical Automobile :- 


  कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन के इंजीनियर के द्वारा बनाए गए मॉडल को प्रैक्टिकली बनाने का काम एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर का होता है तो दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल इंजीनियर इन चीजों को मॉडिफाई करता है उसके बाद आगे की प्रोसेस के लिए वह मॉडिफाई किए हुए पार्ट को भेजता है।



 3) Mechanical Productions :- 


  कोई पार्ट तैयार हो जाने के बाद उसके प्रोडक्शन का टाइम आता है तो एक मैकेनिकल प्रोडक्शन इंजीनियर उस पार्ट को प्रोड्यूस करता है यानी कि आगे के प्रोसेस को वह कंप्लीट करता है।



 4) Mechanical Maintenance :-


 एक मेंटेनेंस इंजीनियर का काम पूरे प्रोसेस को मेंटेन करना होता है तो इस तरीके से दोस्तों मैकेनिकल में इन चार अलग-अलग इंजीनियर के काम आप सभी लोगों को पता चल गया।



 5)  Refrigerator And Air Conditioning :-


    दोस्तों रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग यह मैकेनिकल इंजीनियर की एक अलग ब्रांच होती है, जिसमें इंजीनियर केवल और केवल रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनिंग के बारे में जानकारी लेते हैं, और उस पर काम करते हैं।



 ⏩ Electrical Engineering ( इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ) 


  दोस्तों जैसा कि आप लोगों को नाम से ही पता चल रहा होगा कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का पूरा काम इलेक्ट्रिक साइट के इर्द-गिर्द घूमता है तो एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विद्युत से जुड़ी कामों को की देख-रेख करता है।



⏩  Electronics Engineering ( इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ) 


  दोस्तों इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की तरह इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर का भी काम विद्युत से जुड़ा होता है इन में यही फर्क होता है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कुछ छोटे-छोटे पार्ट को मॉडिफाई ( बनाते है ) करते हैं।



 ⏩ Information Technology ( इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ) 


   एक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा इंजीनियर नेटवर्क के क्षेत्र में जानकारी रखता है और इंटरनेट से जुड़े सभी कार्यों को वह करता है, इस समय इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का स्कोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है, और इसके क्षेत्र में नौकरियां भी बहुत तेजी से आ रही है।



 ⏩ Computer Science And Engineering (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग )


दोस्तों कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में भी जो स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं वह इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से ही रिलेटेड कुछ चीजों को जानते हैं क्योंकि यह दोनों एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। तो इसमें भी इंटरनेट से जुड़ी जानकारी एक इंजीनियर प्राप्त करता है और आगे उसी पर बेस चीजों को समझता है और उन चीजों को करता है, तो हम कह सकते हैं कि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से जो इंजीनियर होते हैं वह लगभग सेम चीजों को करते हैं सेम चीजों को पढ़ते हैं, और आगे वह इंटरनेट और कंप्यूटर पर ही काम को करते हैं।




Chemical Engineering ( केमिकल इंजीनियरिंग )


     दोस्तों केमिकल इंजीनियर की , बड़े-बड़े कंपनियों और गवर्नमेंट संस्थाओं के बने फैक्ट्रियों में उसकी देखरेख करने के लिए इनकी जरूरत होती है।
 और इस क्षेत्र में भी बहुत सारी नौकरियां हैं जो एक केमिकल इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए सहायक होती है केमिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए भी इस समय बहुत ही अच्छा स्कोप है।


Mass Communication ( मास कम्युनिकेशन ) 


  दोस्तों जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें ऐसे इंजीनियर होते हैं जो कम्युनिकेशन स्किल को डेवलप करते हैं, और अपने आगे की जो पढ़ाई है या फिर जॉब है वह कम्युनिकेशंस रिलेटेड करते हैं, और एक मास कम्युनिकेशन इंजीनियर बैंक की नौकरी भी कर सकते हैं, और इनके बड़े-बड़े कंपनियों में भी  जरूरत होती है, अगर आप लोग मास कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग करते हैं तो इसमें भी आप लोगों को बहुत ही ज्यादा हेल्प होगी।




 ⏩ Fashion Design ( फैशन डिजाइन ) 


  फैशन डिजाइन के अंदर एक इंजीनियर फैशन से जुड़ी सभी चीजों को सीखता और समझता है, इसके बाद वह अपना खुद का स्टार्टअप भी चालू कर सकता है या फिर वह किसी कंपनी में जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकता है। पहले दोस्तों फैशन डिजाइन में ज्यादातर लड़कियां हैं इनवाल्व होती थी। लेकिन इस समय लड़के और लड़कियां सभी फैशन डिजाइन की ओर अपने पैसन को फॉलो कर रहे हैं और आने वाले समय के लिए फैशन डिजाइन में भी अच्छा स्कोप है तो अगर आप लोग  फैशन डिजाइन से इंजीनियरिंग करना चाहते हो तो आप दसवीं के बाद भी कर सकते हो।



Printing Technology ( प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी )


  कला से जुड़ी हुई चीजों को सीखना समझना और उसमें अपने पैशन को फॉलो करना अगर आप लोग चाहते हैं तो आप लोग प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग कर सकते हैं,
कला को पहले से ही सबसे ऊंचे पायदान पर रखा जाता है तो अगर आप लोग भी कला से संबंधित चीजों को सीखना और समझना चाहते हो और अपने आगे की लाइफ को कला से जोड़ना चाहते हो तो आप लोग प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से भी इंजीनियरिंग कर सकते।





  दोस्तों ऊपर मैंने उन सभी डिप्लोमा की जानकारी आप सभी लोगों को दी है जो आप लोग दसवीं के बाद कर सकते हो।


शायद आप सभी लोगों को इस पोस्ट से कुछ जानकारी मिली हो अगर आप लोगों को यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया पर भी शेयर जरूर करिए।

पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद 🙏🙏

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad